जगदलपुर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बोधघाट पुलिस ने कपड़े के कारोबार की आड़ में अफीम और डोडा चूरा की तस्करी करने वाले एक आदतन आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी. धोत्रे के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी बोधघाट निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर
की सूचना पर नए बस स्टैंड जगदलपुर के पीछे घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम मनीष चांडक पिता चतुर्भुज चांडक (30 वर्ष), निवासी आयप्पा मंदिर के पास, नया मुंडा, जगदलपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से डोडा चूरा 15.003 किलोग्राम (कीमत लगभग 2,25,090 रुपये) तथा अफीम 323 ग्राम (कीमत लगभग 1,61,500 रुपये) बरामद की गई। मौके पर नारकोटिक किट से परीक्षण में सामग्री मादक पदार्थ पाई गई। इसके अलावा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी अधिक लाभ के लालच में बड़े शहरों में मादक पदार्थों की सप्लाई करता था और पूर्व में भी अफीम बिक्री के मामले में जेल जा चुका है। बरामदगी की मात्रा कमर्शियल श्रेणी की होने से आरोपी के विरुद्ध हष्ठका एक्ट की धारा 15 (बी) एवं 18 (सी) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे 3 जनवरी को गिरफ्तार कर माननीय विशेष हृष्ठकर न्यायालय, जगदलपुर में पेश कर जेल भेजा गया। कार्रवाई में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक ललित नेगी व लोकेश्वर नाग, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग, सुनील मनहर, पवन श्रीवास्तव तथा अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। बस्तर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई डोडा,अफीम की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार
