दीपा सागर मामले में उठे सवाल, न्याय की मांग लेकर एसपी के पास पहुंचा पीड़ित परिवार

जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने परिजनों के साथ सौंपा ज्ञापन, हर पहलू की बारीकी से जांच कराने की मांग

✒️सुभाष मेश्राम की खबर…..

जगदलपुर। शहर के दंतेश्वरी वार्ड निवासी दीपा सागर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में परिजनों की शंकाओं और सवालों को गंभीरता से लेते हुए बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं को रखते हुए कहा कि पीड़ित परिवार जिन परिस्थितियों और तथ्यों को लेकर सवाल उठा रहा है, उनका संतोषजनक निराकरण होना जरूरी है। परिवार की आशंकाओं को नजरअंदाज करने के बजाय उनके द्वारा उठाए गए प्रत्येक सवाल और प्रस्तुत तथ्यों को जांच का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि दीपा सागर मामले में परिवार की शंकाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। जांच ऐसी होनी चाहिए जिसमें किसी भी महत्वपूर्ण पहलू को नजरअंदाज न किया जाए। पुलिस प्रशासन से मांग है कि परिजनों द्वारा उठाए गए सवालों की बारीकी से जांच कर वास्तविक सच्चाई सामने लाई जाए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके और किसी भी तरह के संदेह की गुंजाइश न रहे।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। हमारा उद्देश्य किसी निष्कर्ष पर पहुंचना नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच के माध्यम से सच्चाई सामने लाना और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना है।

एसपी को ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, पूर्व सभापति कविता साहू, उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, महामंत्री अभिषेक नायडू, जाहिद हुसैन, सुनीता सिंह सहित पीड़ित परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

अब इस मामले में सबसे अहम सवाल यही है कि परिजनों की शंकाओं और उनके द्वारा उठाए गए तथ्यों की जांच किस गंभीरता से होती है। परिवार को निष्पक्ष जांच और न्याय का इंतजार है।

समाचार क्रांति भारत | पत्रकार सुभाष मेश्राम

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *