सब्जी ठेले की आड़ में महिला चला रही थी नशे का कारोबार

जगदलपुर– नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बोधघाट पुलिस ने बैलाबाजार इलाके में सब्जी के ठेले में बैठकर नशीली टैबलेट बेचने का इंतजार कर रही एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट अल्प्राजोलम बरामद की गई है।पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर 8 जनवरी 2026 को की गई कार्रवाई में आरोपी जुगबाई उर्फ रीता चौधरी (57), निवासी बैलाबाजार जगदलपुर को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 28 पत्ता, कुल 420 नग अल्प्राजोलम टैबलेट (वजन 67.2 ग्राम) बरामद हुई, जिसकी खुदरा कीमत करीब 5.37 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे विशेष न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बताया गया है कि आरोपी पहले भी NDPS और आबकारी एक्ट के मामलों में जेल जा चुकी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *