10 वर्षों बाद ईसाई धर्म छोड़ मूल धर्म में लौटे चार सदस्य, छोटे बोदेल में हुआ घर वापसी कार्यक्रम

✒️सुभाष मेश्राम की खबर…..


📍छतीसगढ़ /बस्तर

⬛▶️जगदलपुर/बस्तर। ग्राम पंचायत बड़े बोदेल के ग्राम छोटे बोदेल, नाकापारा में 22 सितंबर 2026 को चार लोगों की घर वापसी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्री श्रीधर बघेल, उनकी पत्नी मानो बघेल, श्री शंकनी बघेल और उनकी पत्नी मंगली बघेल ने लगभग 10 वर्षों तक ईसाई धर्म को मानने के बाद अपनी इच्छा से पुनः मूल धर्म भतरा समाज में लौटने की बात कही है।



⬛▶️बताया गया कि चारों लोग ग्राम छोटे बोदेल, नाकापारा, ग्राम पंचायत बड़े बोदेल के निवासी हैं। उन्होंने अपनी इच्छा से, बिना किसी दबाव या प्रलोभन के अपने मूल धर्म में वापस आने की बात कही है।


⬛▶️घर वापसी कार्यक्रम के दौरान गांव के माटी पुजारी फागूराम गोयल, कोटवार हरिसिंह नाग, पटेल ईश्वर गोयल, नाईक रामकुरसो गोयल, पाईक सहादेव बघेल सहित ग्रामीणों की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ शुद्धिकरण एवं पानी छिड़काव की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

⬛▶️कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने चारों परिवारों का स्वागत करते हुए उन्हें पुनः समाज में शामिल किया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परिवारों ने अपनी पुरानी परंपरा, संस्कृति और देवी-देवताओं की पूजा में विश्वास रखते हुए आगे जीवनयापन करने की बात कही।

⬛▶️इस संबंध में ग्राम पंचायत बड़े बोदेल के सरपंच को लिखित सूचना भी दी गई है। साथ ही तहसीलदार नानगुर एवं थाना प्रभारी नानगुर को भी घर वापसी कार्यक्रम की जानकारी दिए जाने की बात प्रेस विज्ञप्ति में कही गई है।
आवेदन में चारों सदस्यों के नाम

श्री श्रीधर बघेल, पिता स्व. गोगू बघेल
श्रीमती मानो बघेल, पति श्रीधर बघेल
श्री शंकनी बघेल, पिता श्रीधर बघेल
श्रीमती मंगली बघेल, पति शंकनी बघेल

⬛▶️स्थान: ग्राम छोटे बोदेल, नाकापारा, ग्राम पंचायत बड़े बोदेल, जनपद पंचायत जगदलपुर, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़)।
दिनांक: 22 सितंबर 2026

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *