✒️सुभाष मेश्राम की खबर…
जगदलपुर। ग्राम पंचायत बड़े मुड़मा के आश्रित ग्राम छोटे मुड़मा स्थित छेपरापारा के ग्रामीणों की करीब 15 वर्षों से चली आ रही सड़क की समस्या को लेकर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा ने जिला प्रशासन से तत्काल तकनीकी परीक्षण और सड़क निर्माण की कार्रवाई की मांग की है।

बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक नवनीत चांद ने कलेक्टर बस्तर को सौंपे आवेदन में बताया कि छेपरापारा के ग्रामीणों द्वारा मुख्य सड़क तक पहुंच मार्ग को स्थायी एवं पक्की सड़क बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान में मार्ग कच्चा एवं अस्थायी स्थिति में है, जिसके कारण विशेषकर बारिश के मौसम में ग्रामीणों तथा स्कूली छात्र-छात्राओं को आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
आवेदन में कहा गया है कि उक्त मार्ग पर पुलिया का निर्माण होने के बावजूद संपर्क मार्ग का स्थायीकरण नहीं हो सका है। मोर्चा ने इसे तकनीकी दृष्टि से परीक्षण योग्य विषय बताते हुए संबंधित विभाग से स्थल निरीक्षण, सड़क की लंबाई-चौड़ाई, कैरिजवे, जल निकासी एवं पुलिया सहित संपूर्ण मार्ग का तकनीकी सर्वेक्षण तत्काल कराने की मांग की है।
नवनीत चांद ने मांग की है कि पात्र शासकीय योजना/मद के अंतर्गत डीपीआर एवं प्राक्कलन तैयार कर सड़क निर्माण की स्वीकृति के लिए सक्षम स्तर पर प्रस्ताव भेजा जाए। स्वीकृति होने तक मार्ग को मुरुम/ग्रेवल एवं आवश्यक ड्रेनेज कार्य के माध्यम से सुरक्षित आवागमन योग्य बनाने की बात भी कही गई है।

साथ ही पुलिया निर्माण से संबंधित योजना, लागत, स्वीकृति एवं निर्माण एजेंसी का अभिलेखीय परीक्षण कर अब तक की गई कार्रवाई और प्रस्ताव की वर्तमान स्थिति से ग्रामीणों को लिखित रूप में अवगत कराने की मांग की गई है।
मोर्चा ने कहा कि यह मामला केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीणों के सुरक्षित आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं तक पहुंच से जुड़ा हुआ है। आवेदन में संविधान के अनुच्छेद 14 एवं 21 में निहित समानता और गरिमापूर्ण जीवन के मूल्यों का उल्लेख करते हुए मामले का समयबद्ध तकनीकी परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।
आवेदन की प्रतिलिपि मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बस्तर; मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत जगदलपुर; कार्यपालन अभियंता संबंधित ग्रामीण सड़क/लोक निर्माण विभाग तथा सरपंच एवं सचिव, ग्राम पंचायत बड़े मुड़मा को भी दी गई है। समाचार क्रांति भारत लिखे पत्रकार सुभाष मेश्राम और डाले हुए फोटो के साथ इस खबर को मिलाकर एक बेहतरीन सा पोस्टर बनाएं
