जगदलपुर, बस्तर।
बीती रात बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में चोरी हुए अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य फाटक को तोड़कर घटना को अंजाम दिया। सुबह जब मंदिर के पुजारी एवं प्रबंधन समिति के सदस्य पहुंचे, तब फाटक क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
फिलहाल मंदिर से कितनी संपत्ति या आभूषण की चोरी हुई है, इसका स्पष्ट आकलन नहीं हो पाया है। मंदिर प्रशासन द्वारा सामग्री की जांच की जा रही है।
यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।
मां दंतेश्वरी मंदिर बस्तर की आस्था का प्रमुख केंद्र है, ऐसे में घटना को लेकर श्रद्धालुओं में रोष एवं चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
मां दंतेश्वरी मंदिर में चोरी फाटक तोड़कर भीतर घुसे चोर
