जगदलपुर– शहर में अपराधियों की गुंडागर्दी और लूटमार की घटनाएं एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के चांदनी चौक इलाके में एक युवक के साथ मारपीट कर उसके सोने के चैन और अंगूठियां छीन ली गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि यह वारदात राज दुर्गा और उसके साथियों ने अंजाम दी है,पीड़ित आदिवासी युवक भारत सिंह नाग ने बताया कि वह चांदनी चौक में कुल्हड़ चाय पीने गए थे। तभी राज दुर्गा अपने चार-पांच साथियों के साथ टाटा हैरियर कार (नंबर सीजी 17 के एक्स 9888) में पहुंचा और अचानक उन पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान राज ने उनके गले में पहना सोने का चैन और दो अंगूठियां छीन लीं। धमकी देते हुए थाने जाने से मना किया। घटना के बाद राज का बड़ा भाई नाथु दुर्गा स्कूटी पर पहुंचा और पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी भारत सिंह किसी तरह परिचितों की मदद से वहां से बचकर निकल सके घर पहुंचने के बाद राज दुर्गा और नाथु दुर्गा ने फोन कर फिर से धमकी दी कि थाने में रिपोर्ट क्यों लिखाई। पीड़ित का आरोप है,कि राज दुर्गा और नाथु दुर्गा के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इससे पहले राज दुर्गा ने अपने भाई के इशारे पर नया बस स्टैंड
पर एक युवक पर रिवॉल्वर से हमला करवाया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। ये लोग शहर में जमीनों पर गुंडागर्दी कर कब्जा करके बेचने, हथियारों की तस्करी और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में भी संलिप्त बताए जाते हैं। भारत सिंह नाग ने बताया कि इस घटना के बाद वे मानसिक रूप से प्रताड़ित है,और डरे हुए महसूस कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है,कि यदि उन्हें कुछ भी होता है,तो इसकी जिम्मेदारी राज दुर्गा और उसके बड़े भाई नाथु दुर्गा पर होगी।
पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है,लेकिन स्थानीय लोगों में आक्रोश है और शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
चाय पीते युवक से छीने सोने के चेन और जान से मारने की दी धमकी जगदलपुर में गुंडागर्दी और लूटपाट का सिलसिला जारी
