छठ घाट गंगामुंडा पहुंचे सुशील मौर्य, छठव्रतियों से की मुलाकात; पर्व की दी शुभकामनाएं

सुशील मौर्य बोले – छठ महापर्व आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का अनुपम प्रतीक



जगदलपुर। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ गंगामुंडा स्थित छठ घाट पहुंचे। यहां उन्होंने छठ महापर्व का अनुष्ठान कर रहे व्रतियों, श्रद्धालुओं एवं समाजजनों से आत्मीय मुलाकात कर पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान सुशील मौर्य ने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण है। यह पर्व हमें त्याग, तपस्या, अनुशासन, स्वच्छता और परिवार की सुख-समृद्धि का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि सूर्य देव और छठी मैया की उपासना से जुड़ा यह महापर्व समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में बांधता है। आपसी भाईचारे, सहयोग और सामूहिक सहभागिता की भावना ही इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता है।

सुशील मौर्य ने छठव्रतियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए भगवान सूर्य देव एवं छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने बस्तर सहित पूरे प्रदेश में खुशहाली और सामाजिक सौहार्द कायम रहने की प्रार्थना भी की।

इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी छठ घाट पहुंचकर समाजजनों को पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठजन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



समाचार क्रांति भारत | पत्रकार सुभाष मेश्राम

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *