मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर शहर में दहशत फैलाने वालों पर सुकमा पुलिस का शिकंजा, 7 बुलेट चालकों पर कार्रवाई; 2 मोटरसाइकिल जब्त

✒️सुभाष मेश्राम की खबर…..


सुकमा। सड़कों पर तेज और कर्कश आवाज से लोगों की शांति भंग करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ सुकमा पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। कोतवाली पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 बुलेट चालकों पर कार्रवाई की है। इस दौरान 30 हजार 300 रुपये का समन शुल्क वसूला गया, वहीं 2 बुलेट मोटरसाइकिलों को जब्त कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

पुलिस की इस कार्रवाई में मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद अय्यान, ऋषभ पेददी, रजत मलिक, दंतकुर्ति ज्ञानेन्द्र, देवेंद्र टांडी और अजय वर्मा (सभी निवासी सुकमा) शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान 5 वाहन चालकों से 30,300 रुपये समन शुल्क वसूला गया, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाली 2 बुलेट मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया। जब्त वाहनों के संबंध में इस्तगासा तैयार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।

सुकमा पुलिस की दो टूक चेतावनी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर अनावश्यक तेज आवाज निकालने, ध्वनि प्रदूषण फैलाने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अब देखना होगा कि यह कार्रवाई केवल अभियान तक सीमित रहती है या शहर की सड़कों पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले ऐसे वाहनों पर नियमित रूप से भी शिकंजा कसा जाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *