बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी”शहर”कार्यकारिणी का हुआ गठन ….मोहसिन खान को शहर कांग्रेस कमेटी में सचिव की जिम्मेदारी

✒️सुभाष मेश्राम की खबर

जगदलपुर जिला बस्तर

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति पर छत्तीसगढ़ प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू के द्वारा बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी की अनुशंसा से शहर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का गठन किया गया

शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा मोहसिन खान को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहसिन खान लंबे समय से कांग्रेस पार्टी और सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं तथा उन्होंने लगातार पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य किया है।

पार्टी नेतृत्व ने उनके समर्पण, सक्रियता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। मोहसिन खान ने इस अवसर पर कहा कि पार्टी द्वारा जो भरोसा उन पर जताया गया है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को लेकर वह लगातार जनता के बीच काम करते रहेंगे।

उन्होंने शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और जनता की समस्याओं को उठाने के लिए वे पूरी लगन से कार्य करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *