🟥जगदलपुर/ बस्तर
✒️सुभाष मेश्राम……
विनोद जॉन का कहना है की आधुनिक और हाईटेक बाइकों के दौर में भी विंटेज बाइकों का आकर्षण कम नहीं हुआ है। आज भी बाइक प्रेमी दशकों पुरानी मोटरसाइकिलों को संभालकर रखे हुए हैं और उन्हें मॉडिफाइड कर सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। इनके लिए यह सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि यादों और विरासत का प्रतीक है।
विंटेज बाइक प्रेमी भाई विनोद जॉन का कहना है कि पुरानी बाइकों की मजबूती, डिजाइन और इंजन की आवाज आज की बाइकों से अलग पहचान रखती है। यही कारण है कि लोग वर्षों पुरानी बाइकों की नियमित देखभाल करते हैं, उनके पार्ट्स बदलते हैं और आधुनिक सुविधाओं के साथ मॉडिफाई कर उन्हें नया रूप देते हैं।
बाइक प्रेमियों के अनुसार, विंटेज बाइक चलाना उन्हें पुराने दौर की याद दिलाता है। कई लोग अपनी पारिवारिक विरासत के रूप में मिली बाइकों को आज भी सहेजकर रखे हुए हैं। कई शहरों में समय-समय पर आयोजित होने वाली विंटेज बाइक रैलियों और प्रदर्शनों में इन बाइकों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

🏍️ बाइक इंड-सुजुकी AX 100 को आधिकारिक तौर पर भारत में 1984 के मध्यमें लॉन्च किया गया था , और इसकी खुदरा और शोरूम में उपलब्धता सितंबर 1984से शुरू हुई थी । यह सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन और टीवीएस मोटर कंपनी के सहयोग से बनी भारत की पहली 100 सीसी टू-स्ट्रोक मोटरसाइकिल होने का ऐतिहासिक गौरव रखती है।जिसका अनुमानित कीमत 13200 रुपए के लगभग था इसका इंजन: 98.2 सीसी, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर टू-स्ट्रोकपावर आउटपुट: 8.25 बीएचपीट्रांसमिशन: 4-स्पीड गियरबॉक्समहत्व: इसने भारतीय बाजार में हल्के वजन वाली, भारत-जापानी मोटरसाइकिलों के अत्यधिक लोकप्रिय युग की शुरुआत की।
📍विशेषज्ञों का मानना है कि विंटेज बाइकों का संरक्षण देश की ऑटोमोबाइल विरासत को बचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इन बाइकों के प्रति युवाओं का बढ़ता रुझान यह दर्शाता है कि तकनीक के इस दौर में भी लोग अपनी जड़ों और इतिहास से जुड़े रहना चाहते हैं।
“विंटेज बाइक केवल एक मशीन नहीं, बल्कि इतिहास का चलता-फिरता दस्तावेज है, जिसे उसके शौकीन आज भी पूरे सम्मान और गर्व के साथ सड़कों पर दौड़ा रहे हैं।” 🏍️✨
