कांग्रेस के पास नही बचे कार्यकर्ता भाजपा में सदस्यता ले चुके व्यक्ति को बना दिया तोकापाल ब्लॉक युवा कांग्रेस का अध्यक्ष -: रामबती चंद्रकांत भंडारी।

✒️सुभाष मेश्राम की खबर

जिला बस्तर /छत्तीसगढ़

🟥बस्तर जिले में युवा कांग्रेस के तोकापाल ब्लॉक अध्यक्ष की हाल ही में हुई नियुक्ति को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जनपद पंचायत तोकापाल अध्यक्ष रामबती चन्द्रकान्त भण्डारी ने कांग्रेस संगठन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि अब कांग्रेस के पास जमीनी स्तर पर काम करने वाले समर्पित कार्यकर्ता नहीं बचे हैं, यही वजह है कि भाजपा की सदस्यता ले चुके व्यक्ति को ही कांग्रेस ने तोकापाल ब्लॉक युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया है।

🟥जनपद अध्यक्ष रामबती चन्द्रकान्त भण्डारी ने कहा कि कांग्रेस संगठन में लगातार ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं, जिससे पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में लंबे समय से काम कर रहे कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर ऐसे लोगों को पद दिए जा रहे हैं, जिनका पहले कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं रहा या जो दूसरे दलों से जुड़े रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस फैसले से संगठन के भीतर ही असंतोष की स्थिति बन रही है। कई कार्यकर्ता ऐसे हैं जो वर्षों से पार्टी के लिए मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर बाहरी लोगों को जिम्मेदारी सौंपना कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।

🟥भण्डारी ने यह भी कहा कि कांग्रेस की यही स्थिति दर्शाती है कि पार्टी का संगठनात्मक ढांचा कमजोर हो चुका है और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की कमी साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की कि ऐसे फैसलों पर पुनर्विचार किया जाए और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाए।

हालांकि इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन तोकापाल सहित पूरे बस्तर जिले के राजनीतिक गलियारों में इस नियुक्ति को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में यह मुद्दा और भी तूल पकड़ सकता है, क्योंकि संगठन के भीतर भी कई कार्यकर्ता इस फैसले को लेकर अपनी नाराजगी जता रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *