✒️सुभाष मेश्राम की खबर
जिला दंतेवाड़ा /गीदम
आदिवासी समाज और भीम आर्मी की मांग दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी करे एट्रोसिटी एक्ट के तहत कड़ी कारवाही की जाए निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाने और मजबूत कानून व्यवस्था बनाने की मांग की
भाजपा महिला नेत्री के बेटे रौनक गुप्ता ने आदिवासी युवक के साथ बर्बर मारपीट से नाराज आदिवासी समाज का ऐलान 08 मार्च 2026 रविवार गीदम नगर और बाजार पूर्ण बंद
आदिवासी युवक बामन पोयाम/पिता कोदी पोयाम

ग्राम पंचायत मल्लापारा, इरपा (बास्तानार) की घटना अत्यंत निंदनीय
ग्राम पंचायत मल्लापारा, इरपा (बस्तानार) के एक आदिवासी युवक के साथ गीदम निवासी रौनक गुप्ता द्वारा मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी स्वयं को पत्रकार बताता है तथा उसकी माँ ममता गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष हैं। इस घटना में रौनक गुप्ता एवं अन्य लोगों की संलिप्तता बताई जा रही है।
इस मारपीट में घायल आदिवासी युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे गीदम से जिला अस्पताल दंतेवाड़ा रेफर किया गया है।
यह घटना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी भी आदिवासी युवक के साथ इस प्रकार की हिंसा, जातिसूचक गालियाँ देना और जान से मारने की धमकी देना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। बस्तर की शांतिपूर्ण संस्कृति को बिगाड़ने और यहां गुंडाराज चलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आदिवासी समाज इस मामले में एट्रोसिटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर थाना पहुंचा और आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।
भीम आर्मी और आदिवासी समाज द्वारा दिनांक 08/03/2026 (रविवार) को गीदम नगर एवं बाजार बंद का ऐलान किया गया है। इस घटना को लेकर पूरे आदिवासी समाज में भारी आक्रोश है।
प्रशासन से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
