चाकू लहराकर दहशत फैलाने वालों पर बोधघाट पुलिस की कारवाही

✒️सुभाष मेश्राम की खबर

जगदलपुर जिला बस्तर

🔳जगदलपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 4 युवक गिरफ्तार
⬛जगदलपुर। शहर में सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले चार युवकों को बोधघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू भी जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार अलग-अलग दो मामलों में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई। एक मामले में आनंद नाग, रितेश विश्वकर्मा और अब्बू उर्फ छबीलाल ने एक युवक से शराब पीने के लिए 7 हजार रुपए की मांग की। पैसे देने से मना करने पर तीनों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया। वहीं दूसरे मामले में विक्रम नाग ने नशे की हालत में चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

सूचना मिलते ही बोधघाट थाना पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार कर ली। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *