✒️सुभाष मेश्राम की खबर
🟥बस्तर जिला महिला कांग्रेस ने गैस संकट, बढ़ती मंहगाई को लेकर किया भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
🟥खाली सिलिंडर चूल्हा जलाकर किया महिला कांग्रेस का सांकेतिक प्रदर्शन मांग पूरी न होने पर करेंगे उग्र आंदोलन-लता निषाद

जगदलपुर — आज महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद ग्रामीण अध्यक्ष चम्पा ठाकुर के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बस्तर सहित पूरे प्रदेश में व्यवसायिक कमर्शियल गैस सिलेंडर की अघोषित रोक,घरेलू गैस सिलेंडर की बाधित आपूर्ति,बढ़ती कालाबाजारी एवं बेतहाश गैस की बढ़ती दामों व मंहगाई के विरोध में केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खाली गैस सिलिंडर,चूल्हा’जलाकर सांकेतिक प्रदर्शन किया,महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद ने कहा शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की जद्दोजहद जारी है,लोग घंटों लाइन में लगे हैं सिलेंडर की कमी साफ दिखाई दे रही है कमर्शियल सिलेंडर पर अघोषित रोक लगी हुई है कालाबाजारी का खेल जोरो पर है और प्रदेश की पोस्टरबाज भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री व नेता मंत्री गैस सिलेंडर की पर्याप्तता का झूठा राग अलाप रहे हैं प्रदेश की जनता अब इस बहकावे में नहीं आएगी भाजपा सरकार ये झूठा राग अलापना अब बंद कर दे।भाजपा पहले गैस सिलिंडर के मुद्दे पर सड़कों पर उतरती थी वह आज इस समस्या पर मुंह छिपाकर बैठी हुई है। मंहगाई पहले से चरम पर है और केंद्र सरकार ने एक साथ गैस सिलिंडर के दाम में 60 रुपये बढ़ा दिए हैं और अब स्थिति यह है कि गैस सिलिंडरों की आपूर्ति भी नहीं हो रही।उन्होंने कहा कि रसोई गैस के बढ़ते दाम और सिलिंडर की किल्लत ने आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। एक ओर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गायब हैं वहीं दूसरी ओर लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है और भाजपा के मुख्यमंत्री सहित नेता मंत्री सोशल मीडिया पर घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं होने की बात करते हैं अगर वाकई कमी नहीं है पर्याप्त एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध है तो लाइन में घंटों लगे लोगों को गैस सिलेंडर दिलाने में आगे आए और उनकी मदद करे ये झूठा स्वांग और पोस्टर में खुद की वाहवाही लूटाने का कार्य बंद करें अगर भाजपा सरकार गैस के दाम कम नही करती है घरेलू गैस सिलेंडर की बाधित आपूर्ति से निजात नहीं दिलाती है तो महिला कांग्रेस आने वाले दिनों में और भी उग्र प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होगी

⬛इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला,नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, पूर्व सभापति कविता साहू, ग्रामीण महामंत्री सुभाष गुलाटी,महामंत्री सुनीता सिंह,अपर्णा वाजपेई,कुसुम नेगी,अनुराग महतो,नीतीश शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष पूर्णिमा सीरिल,कमला भतरा, पार्षद जस्टिन भवानी,एम ज्योति राव,मालती मौर्य, शोभामानी,उषा राणा,रानी जैकब,गौरी मंडल,सरिता, धारा उषा राणा, रोमा,गुणमनी,ललिता,किरण विश्वास,उर्मिला कश्यप,रितिका कर्मा,ममता शर्मा,हेमलता यादव,उर्मिला ममता,संतूरा,फूलों,सोमारी, मीना,जानकी,लिछमा,समुद्र दास,खरीन सुरजो, पिलदिना,गीता,सबीना, सालमी,अनुयादव, सविता सामंत,हाजीरा,गजबति, कनक बीटा, रुक्मणी ,खुजी, मनीषा,श्रद्धा तंबोली, संजुक्ता शिरा,संगीता महावीर, हेमवती सेठिया, पुष्पलताबघेल, चंद्रावती ,बिसात,रितु ठाकुर, रेणुका कश्यप,सदनी बघेल, भगवती,आरावती,मनीषा आदि मौजूद रहे।

