✒️सुभाष मेश्राम की खबर
जिला बस्तर /जगदलपुर
गरीब एवं वंचित परिवारों के लिए निरंतर प्रयास- हेमंत कश्यप
⬛गरीब एवं वंचित परिवारों को उनका अधिकार दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे राशन कार्ड बनवाने के अभियान के तहत युवा कांग्रेस के आदिवासी नेता हेमंत कश्यप की पहल से अब तक 186 जरूरतमंद लोगों के राशन कार्ड बनवाए जा चुका हैं।इसी कड़ी में ग्राम आसना डोंगरीगुड़ा पारा निवासी पार्वती वट्टी (पति – बुधरु वट्टी) जो कई वर्षों से राशन कार्ड जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित थे, उनका राशन कार्ड बनवाकर उन्हें प्रदान किया गया।
⬛हेमंत कश्यप ने कहा कि समाज के प्रति हमारी छोटी-सी कोशिश भी किसी जरूरतमंद परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकती है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे भी आगे आएं और अपने आस पास के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को शासन की बुनियादी योजनाओं और सुविधाओं तक पहुंचाने में सहयोग करें।जरूरतमंद लोगों की सेवा ही उनका संकल्प है और आगे भी इस प्रकार का जन सेवा अभियान लगातार जारी रहेगा।

