रेत खदानों की नीलामी के बाद भी काम बंद!

✒️सुभाष मेश्राम की खबर….

8 महीने से NOC के इंतजार के बीच बरसात में भी दिन-रात अवैध खनन की शिकायत

🟥▶️रायपुर: जिले में नवंबर 2025 में नीलाम की गई करीब 6 रेत खदानें अब तक शुरू नहीं हो पाई हैं। पर्यावरण विभाग से NOC नहीं मिलने के कारण उत्खनन अटका हुआ है। इसी बीच नदी किनारे के कई घाटों पर दिन-रात अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायतें सामने आ रही हैं।

🟥▶️आरंग और अभनपुर क्षेत्र में अब 6 नई रेत खदानों के लिए संभावित जगहों की तलाश और सर्वे का काम शुरू किया गया है। विभाग का कहना है कि वैध रेत खदानों की संख्या बढ़ने से अवैध उत्खनन पर नियंत्रण और सरकार को होने वाले राजस्व नुकसान को रोकने में मदद मिलेगी।

मुख्य बिंदु
🟥▶️नवंबर 2025 में गौरघाट, कागदेही, कुरुद, पारागांव सहित 6 खदानों की नीलामी हुई।
🟥▶️- रिवर्स ऑक्शन के जरिए ठेकेदार तय होने के बावजूद खदानें शुरू नहीं हो सकीं
🟥▶️- करीब 8 महीने से पर्यावरण विभाग की NOC का इंतजार है।

🟥▶️- आरंग और अभनपुर में 6 नई खदानों के लिए जगहों का सर्वे जारी है।

🟥▶️अवैध उत्खनन और परिवहन से सरकारी रॉयल्टी राजस्व के नुकसान की शिकायत है।

🟥▶️- NGT के आदेश के तहत 10 जून से 10 अक्टूबर तक रेत खदानों पर रोक है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *