✒️सुभाष मेश्राम की खबर
कांग्रेस पार्टी के सुकमा जिला अध्यक्ष हरीश कवासी ने किया कोंटा का दौरा, ग्रामीणों ने गिनाई अपनी समस्याए
सुकमा जिले के कोंटा ब्लाक का डब्बामरका, एलमागुड़ा, पोटकपल्ली जैसे इलाकों का दौरा जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हरीश कवासी ने किया। जहां जगह-जगह ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और बैठक के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं बताई। ग्रामीणों ने कहा कि गर्मी में पानी की बहुत ज्यादा समस्या रहती है जिसके कारण हमे बहुत परेशानी होती है। साथ ही पट्टा नहीं होने के कारण धान बेचने में बहुत परेशानी हुई और शासन की योजनाएं भी नहीं मिल रही है। उन समस्याओं को लेकर हरीश कवासी ने कहा कि जिला प्रशासन के समक्ष आपकी समस्या रखी जाऐगी और समाधान को लेकर प्रयास किया जाऐंगा। जहां नलकूप खराब पड़े हुए है। अधिकांश जगहों पर ग्रामीण प्राकृतिक जल स्त्रोत्र से पानी की आपूर्ति कर रहे है। आगामी गर्मी को देखते हुए ग्रामीण काफी परेशान है।
साथ ही ग्रामीणों ने पट्टा नहीं होने की समस्या सामने रखी जिसके कारण शासन की
योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इसके अलावा और छोटी-मोटी समस्याओं को हरीश कवासी के समक्ष रखा। जिस पर जिला अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि आपकी समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखेगे और उन समस्याओं का समाधान कराने का भरपूर प्रयास किया जाऐंगा, ताकि गर्मी के दिनों में पानी की समस्याए ना हो इस पर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जाऐंगा। वही उन्होने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला कांग्रेस पार्टी और कोंटा ब्लाक कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
