✒️सुभाष मेश्राम की खबर…
रायपुर /छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में सीनियर IPS रतन लाल डांगी निलंबित, सोशल मीडिया पर आचरण पड़ा भारी
रायपुर — छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2003 बैच के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस महानिरीक्षक (IG) रतन लाल डांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह कार्रवाई उनके द्वारा किए गए “अशोभनीय और अनैतिक” आचरण के कारण की गई है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, एक सब-इंस्पेक्टर (SI) की पत्नी द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद यह कड़ी कार्रवाई की गई है। रतन लाल डांगी छत्तीसगढ़ के चर्चित पुलिस अधिकारियों में से एक रहे हैं। उनके खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई से पुलिस विभाग और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर उनके व्यवहार को शासन ने अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा है।
☠️सोचने वाली बात यह भी हैं की पुलिस विभाग के ही इतने बड़े अधिकारी की सोसल मिडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट और यौन उत्पीड़न का आरोप लगने से आम जनता को न्याय के लिए कितना संघर्ष करना पड़ेगा यह एक गंभीर और चिंताजनक हैं

