नशे के सौदागरो पर कारवाही

थाना कोतवाली
जिला-बस्तर,जगदलपुर
दिनॉंक-21.12.2025

 *⏭️अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने वाले दो व्यक्ति के विरुद्ध NDPS के अंतर्गत  बस्तर पुलिस की पृथक पृथक 02 कार्यवाही*
 सफेद रंग का प्लास्टिक थैला एवं गुलाबी रंग का प्लास्टिक झोला के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़ा गया दो आरोपी
   मामला जगदलपुर केन्द्रीय विद्यालय के पास गली एवं सनसिटी अटल आवास के पास खाली मैदान में जगदलपुर थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का
 आरोपी कोतवाली पुलिस के गिरफ्त  में
 *अलग- अलग मामले में जप्तशुदा मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 44,000/-रूपये*
नाम आरोपी-  1 संजय नाग पिता स्व. श्री तुलाराम नाग उम्र 43 साल जाति धुरवा निवासी हल्बाकचोरा थाना कोतवाली जगदलपुर जिला बस्तर छ.ग.।
            2 संजय भगत पिता फकीर भगत उम्र 42 साल निवासी  कुम्हारपारा जगदलपुर पेट्रोल पम्प के पास  किराने का मकान जिला बस्तर थाना कोतवाली जगदलपुर जिला-बस्तर छ.ग. स्थायी पता ग्राम हर हच्चा थाना बहेरी जिला  दरभंगा बिहार।

      पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाल दो तस्करों पर, कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि जगदलपुर केन्द्रीय विद्यालय के पास गली जगदलपुर में एक व्यक्ति सफेद रंग का प्लास्टिक थैला के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा रख कर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाष कर रहा है एवं एक अन्य मामले में सनसिटी अटल आवास के पास खाली मैदान में एक व्यक्ति गुलाबी रंग का झोला के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा रख कर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाष कर रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेष्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली भोला सिंह राजपुत के नेतृत्व में अलग अलग टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा घटनास्थल के पास पहुंचकर घेराबंदी कर, दो संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर, हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम संजय नाग पिता स्व. श्री तुलाराम नाग उम्र 43 साल जाति धुरवा निवासी हल्बाकचोरा थाना कोतवाली जगदलपुर जिला बस्तर छ.ग. का रहने वाला बताया। जिसके सफेद रंग का प्लास्टिक थैला के अंदर प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा कुल 01 किलो 530 ग्राम कीमती करीबन 17,000/रू का मादक पदार्थ गांजा मिला। एवं अन्य मामले में अपना नाम संजय भगत पिता फकीर भगत उम्र 42 साल निवासी पेट्रोल पम्प के पास किराने का मकान जिला बस्तर थाना कोतवाली जगदलपुर जिला-बस्तर छ.ग. स्थायी पता ग्राम हर अच्चा थाना बहकरी जिला दरभंगा राज्य बिहार का रहने वाला बताया। जिसके एक गुलाबी रंग थैला के अंदर प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा कुल 02 किलो 775 ग्राम कीमती करीबन 27,000/रू का मादक पदार्थ गांजा मिला। दोनों संदेही से इस संबंध में आरोपी से पुछने पर मादक पदार्थ गांजा रखने का कोई वैधानिक प्रत्युत्तर नही दिया गया। आरोपी का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की परिधि में आने से मादक पदार्थ प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा को जप्त किया गया है। मामले में आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 20(ख) एनडीपीएस. एक्ट के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर, अनुसंधान में लिया गया। आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – भोला सिंह राजपुत
उपनिरी.- अरूण मरकाम, छबील टांडेकर
आरक्षक – 831 रविन्द्र  कुमार ठाकुर, 436 रंगलाल खरे, उत्तम ध्रुव, बलराम ,

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *