जिला दंतेवाड़ा
दिनांक: 19/12/2025*
*न्यायालयीन प्रकरण के संबंध में आज दिनांक 19/12/2025 को सुकमा जिले के उप पुलिस अधीक्षक (DSP) श्री तोमेश वर्मा जिला न्यायालय दंतेवाड़ा आए हुए थे*।
*इसी दौरान दंतेवाड़ा के बाजार क्षेत्र में एक युवक एवं एक युवती ने अचानक चाकू से DSP श्री तोमेश वर्मा पर हमला कर दिया*।
*प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि डीएसपी एवं आरोपियों के मध्य दुर्ग जिले की अदालत में चल रहे एक पुराने प्रकरण को ही इस हमले का कारण बताया जा रहा है*।
*घायल DSP श्री तोमेश वर्मा को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में उनकी स्थिति खतरे से बाहर है*।
*हमलावर युवक एवं युवती दंतेवाड़ा पुलिस की हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ जारी है*।
दंतेवाड़ा में दिनदहाड़े चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है
एसडीओपी (SDOP) पर चाकू से हमला किया गया.
