✒️सुभाष मेश्राम की खबर
24/02/2026 को छ.ग. सर्व पिछड़ावर्ग समाज बस्तर संभाग के अध्यक्ष तरुण सिंह धाकड़ के नेतृत्व में समाज प्रमुखों के साथ प्रदेश के पिछड़ावर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष माननीय श्री आर.एस.विश्वकर्मा (सेवानिवृत्त आई.ए.एस) और आयोग के सदस्यों से भेंट कर चर्चा किया गया और सर्व पिछड़ावर्ग समाज के प्रमुख एवं सात सुत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया।
⬛1- देश के विभिन्न राज्यों में पिछड़ा वर्ग समाज के लिए लागू 27 प्रतिशत आरक्षण छत्तीसगढ़ में भी लागू किया जाए इस हेतु आवश्यकता पड़ने पर केंद्र सरकार से पहल कर छत्तीसगढ़ के आरक्षण व्यवस्था को 9वी अनुसूची में शामिल कराया जाए जिससे कोई भी न्यायालय में चुनौती न दे पाए
⬛2 -प्रदेश के अनुसूची क्षेत्रों में आरक्षण (129 ड )पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़े वर्ग के लिए ऐसी संख्याओं में स्थान आरक्षित किए जाएं जो अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातीय(यदि हो तो )के लिए आरक्षित स्थानों के साथ मिलकर उस पंचायत के समस्त स्थानों के तीन चौथाई स्थानों से अधिक नहीं होंगे पंचायत चुनाव में पूर्व की भांति 25% आरक्षण लागू किया जाए
⬛3 अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय में नॉन क्रीमीलेयर कैटेगरी के अंतर्गत आय सीमा का निर्धारण 1500000 (15 लाख )रुपए किया जाए
⬛4 दूरस्थ अंचल से आकर पढ़ने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय के छात्र छात्राओं के लिए संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में 100 सीटर छात्रावास का निर्माण किया जाए
⬛5 st/sc/obc के लिए यूजीसी कानून को लागू किया जाए
⬛6 सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के लिए जिला बस्तर जगदलपुर में जमीन एवं भवन का आबंटन किया जाए
⬛7- वर्तमान सरकार बस्तर एवं सरगुजा संभाग में पेसा कानून को पूर्णतया लागू करने जा रही है सर्व पिछड़ा वर्ग समाज उसका स्वागत करता है किंतु सरकार से आग्रह करता है कि लागू करने से पूर्व पिछड़ा वर्ग समाज को विश्वास में लिया जाए एवं उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए समाज को लगता है कि इससे उनके हक अधिकार का कुठाराघात होगा, समाज को लगता है कि इस कानून के लागू होने से उनके साथ अन्याय होगा जिन ग्राम पंचायत में हमारी संख्या कम है वहां हमारी आवाज को अनसुना कर मनमानी किया जाएगा अभी भी कहीं ग्राम पंचायत में इस तरह की स्थिति निर्मित होती है जिससे चलती पिछड़ा वर्ग समाज पूरी तरह से अपने आप को असुरक्षित महसूस करता है
⬛ जैसे मांगो को लेकर सभी ओबीसी समाज प्रमुखो जिसमे यादव समाज बस्तर जिला अध्यक्ष सुकमन यादव,यादव समाज संरक्षक बस्तर जिला लचछिन यादव, यादव समाज जिला सचिव लखीराम यादव, कलार समाज अध्यक्ष करिया दीवान, साहू समाज संरक्षक पालन राम साहू, सेन समाज भन्नु सेन, सर्व नाई समाज मनोज ठाकुर, सर्व नाई समाज सरोज श्रीवास, शौन्डिक समाज नंदलाल गुप्ता, सुनीता गुप्ता, वैष्णव समाज दयाराम दास,बैरागी वैष्णव समाज कृष्णा बैरागी, वैष्णव समाज चंद्र किशोर दास,विजय, मनीदास, राकेश,सर्वसेन समाज कृष्ण कुमार ठाकुर,कलार समाज गदाधर प्रसाद वेद,धाकड़ समाज उपाध्यक्ष बस्तर संभाग जोगेश्वर सिंह ठाकुर,संरक्षण धाकड़ समाज बस्तर संभाग दयाराम ठाकुर, जिला अध्यक्ष सुंडी समाज जिला बस्तर नारायण बिसाई,जिला सचिव सुंडी समाज जिला बस्तर मोरध्वज सेठिया और भी ओबीसी समाज प्रमुखो की उपस्थित मे सौपा ज्ञापन

