✒️सुभाष मेश्राम की खबर
🟥मुनगा बाहर नाला पुलिया में युवाओं ने श्रमदान कर मरम्मत किया
🟥तीरथगढ़ के मंगलपुर में युवाओं ने श्रमदान कर एकता का परिचय दिया। मुनगा बाहर नाला तीरथगढ़ के मंगलपुर में बने पुलिया में गड्ढे बनकर लोहे की छड़े निकल गई थी, जो इस रास्ते से जाने आने वाले राहगीरों को खतरे से खाली नहीं थी, यह सड़क मार्ग चितापुर , दिलमिल, कड़मा, राजुर, अलवा, सहित कई गांवों को ब्लॉक मुख्यालय दरभा से जोड़ता है। दिन प्रति दिन अपने काम हेतु ग्रामीण इसी मुनगा बाहर नाला पुलिया पार कर ब्लॉक मुख्यालय दरभा आवाजाही करते है, साथ ही क्षेत्र के स्कूल बच्चे भी इसी मुनगा बाहर नाला पुलिया पार कर उच्च शिक्षा हेतु स्कूल जाते है।मूनगा बाहर नाला में बने पुलिया से लोहे के रॉड बाहर निकलने से स्कूल बच्चों के साइकिल और राहगीरों के वाहनों में लगने से दुर्घटना होने की स्थिति बनी रही थी,जिसे ध्यान में रखते हुए दरभा विकास खंड के ग्राम पंचायत तीरथगढ़ के जागरूक युवाओं के नेतृत्व में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, मुनगा बाहर नाला पुलिया में श्रमदान के आयोजन में गांव के कई युवाओं ने अपनी श्रमदान कर पुलिया का मरम्मत किया, यह मुनगा बाहर नाला पुलिया क्षेत्र के ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ने वाली एकलौता पुलिया मार्ग है जिसे अपनी स्वेच्छा से सीमेंट, गिट्टी रेती की व्यवस्था कर युवाओं के द्वारा पुलिया मरम्मत कर श्रमदान के प्रति क्षेत्र के युवाओं में जागरूकता का सन्देश दिया।इस श्रमदान के आयोजन में सोमारु नाग, सामनाथ कश्यप, सोहन नाग, सुनील नाग, दिनेश नाग, पिंटू कड़यारी, सोनू नाग, बली राम, उदर राम सहित अन्य युवाओं ने श्रमदान किया।*
