खनिज विभाग की बड़ी कारवाही 9दिनों मे 16 गाड़िया और पोकलेन मशीन जप्त

✒️सुभाष मेश्राम की खबर

दिनांक 20-2-2026

🟥9 दिन में अवैध परिवहन करती हुई 16 गाड़ियां को खनिज विभाग ने की कारवाही साथ में पोकलेन मशीन भी जब्त

🟥जगदलपुर– जिले में खनिज विभाग ने सप्ताह दिवस के अंदर अवैध गतिविधियों में संलिप्त 16 वाहनों को जब्त कर कार्रवाई की है। जांच दल ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रेत, चूना पत्थर और मिट्टी से बनी ईंटों का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर, हाइवा और टिप्परों को पकड़ा। अधिकांश वाहन बिना रॉयल्टी पर्ची के खनिज परिवहन करते पाए गए।यह कार्रवाई ग्राम कंगोली, परपा, बालेंगा, लालबाग और पल्ली नाका क्षेत्रों में की गई। विशेष रूप से मूतनपाल क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक चेन माउंटेन पोकलेन मशीन को मौके पर ही जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपा गया। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर की गई। सभी 16 प्रकरणों में जुर्माना, वाहन जब्ती और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही खनिज विभाग के अधिकारी का भी वाहन किराए पर देकर रेत का अवैध उत्खनन कराने का मामला भी प्रकाश में आया है, लेकिन विभाग के अधिकारी का इन वाहनों पर नजर नहीं पड़ती।
है। पूर्व में सभी ठेकेदारों और परिवहनकर्ताओं को चेतावनी दे दी गई थी कि बिना रॉयल्टी पर्ची के परिवहन न करें। कंगोली से पल्ली नाका व मूतनपाल तक हो रही जांच अवैध खुदाई की शिकायतों को देखते हुए विभाग ने कंगोली, परपा, बालेंगा, लालबाग और पल्ली नाका क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी। मूतनपाल में पोकलेन मशीन की जब्ती कर संकेत दिया है कि अब अवैध उत्खनन के मूल स्रोत तक पहुंचकर कार्रवाई होगी। अफसरों का कहना है कि यह कार्रवाई राजस्व नुकसान रोकने के लिए कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *