✒️सुभाष मेश्राम की खबर
दिनांक 20-2-2026
⬛आमागुड़ा में गांजा बेचता युवक गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा बरामद
⬛जगदलपुर– बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आमागुड़ा क्षेत्र से एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 916 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 45 हजार 700 रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अखिल पौराणिक (39) निवासी आमागुड़ा को हनी डेली नीड्स के पास ग्राहक का इंतजार करते हुए पकड़ा गया। वह प्लास्टिक बोरी में गांजा रखकर बिक्री की तैयारी में था। मामले में शलभ कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक बस्तर जिला के निर्देशन में कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग और नगर पुलिस अधीक्षक अमित देवांगन के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेह के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बोरी से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्रवाई में निरीक्षक शिवानंद सिंह, उपनिरीक्षक अरुण मरकाम, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद सिन्हा सहित कोतवाली पुलिस और बस्तर फाइटर टीम के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
