नशे में धुत्त होकर स्कूटी चालक युवती ने मचाया हंगामा और पुलिसकर्मियों के साथ की जमकर की बहस

✒️सुभाष मेश्राम की खबर

छत्तीसगढ़ /बिलासपुर

⬛बिलासपुर– वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार युवती पुलिस को देखकर भाग रही थी, इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर गिर गई। जब पुलिस उठाने पहुंची, तब पता चला कि युवती शराब के नशे में है। इसके बाद युवती पुलिसकर्मियों के साथ बहस करते हुए जमकर हंगामा किया। इस मामले में पुलिस ने एमव्ही एक्ट के तहत कार्रवाई की है।मंगलवार रात राजीव गांधी चौक पर पुलिस की टीम शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की ब्रेथ एनाइालजर से जांच कर रही थी। रात 10.30 बजे स्कूटी से आ रही युवती पुलिस को देख भागने लगी और गाड़ी सहित गिर गई। पुलिस के रोकने पर उसने कार्रवाई का विरोध करते हुए विवाद करने लगी। वहां मौजूद लोग वीडियो बनाने लगे। युवती गुस्से में आकर बोली कि ज्यादा से ज्यादा फांसी होगी न और क्या होगा, बना ले वीडियो, रील्स बनाकर वायरल कर देना, कोलैब कर देना और क्या होगा। इस बीच पुलिसकर्मियों ने युवती को ब्रेथ एनालाइजर में फूंक मारने को कहा, जिससे पता चला की वह नशे में है। वह बीच सड़क पर चिल्लाने लगी।पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट 185 के तहत कार्रवाई करते हुए स्कूटी को जब्त कर लिया है। बता दें कि यातायात व थाने के द्वारा माह जनवरी से अब तक शराब सेवन कर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 913 आरोपी वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है, जिसमें सभी प्रकरण को न्यायालय में पेश किया गया। उन पर अधिक राशि से दंडित की गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *