🟥शासकीय दृष्टि व श्रवण बधितार्थ बालक छात्रावास का विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महेश ठाकुर ने किया निरीक्षण …
छात्रावास प्रभारी सिन्हा रहे नदारत,न फोन का जवाब दिया, जानकारी लेने पर श्रीमती सिन्हा ने तबियत खराब का दिया हवाला …
प्रदेश कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ अध्यक्ष ठाकुर ने की बच्चों से की मुलाकात, दिव्यांग बच्चों ने सुनाई अपनी व्यथा, कहा छात्रावास प्रभारी सिन्हा के द्वारा मानसिक रूप से किया जा रहा है प्रताड़ित …
न ही गुणवत्तापूर्ण भोजन, न ही गर्म कपड़े, परेशानी बताने पर टीसी काटने और अपना अलग व्यवस्था करने की दी जाती है धमकी ..
दिव्यांग बच्चे अपनी परेशानी बताते हैं तो डांटकर कराया जाता है शांत, मानसिक रूप से है बच्चे प्रताड़ित…
महेश ठाकुर ने कहा अगर जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण व प्रभारी पर कार्यवाही न होगी तो विकलांग प्रकोष्ठ आने वाले समय में उग्र आंदोलन करने की बात कही है

