2025 नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अपरेशन का बस्तर आई जी ने पेश किया लेखा जोखा*

जगदलपुर — बस्तर के सुंदरराज पी ने शनिवार को वर्ष में 2025 के दौरान नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन का लेखा-जोखा पेश किया। 15 वर्ष 2025 को निर्णायक वर्ष बताया और कहा कि नक्सलियों का इकोसिस्टम ध्वस्त हो चुका है।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए आईजी ने कहा कि वर्ष 2025 में 256 नक्सली मारे गए जबकि 1573 में समर्पण किया। गिरफ्तार नक्सलियों की संख्या 898 रही नक्सलियों से 677 हथियार भी बरामद किए गए। इनमें एके-47, इंसास और
एलएमजी जैसे हथियार शामिल हैं। वर्ष 2025 में नक्सली संगठन के जनरल सेक्रेटरी बसवराजू, जयराम उर्फ चलपति,विवेक मांझी राजु उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी, माड़वी हिड़मा, गणेश उइके समेत 31 नक्सलियों को मार गिराया गया।

बस्तर रेंज आईजी पी सुंदर्राजन ने शनिवार को वर्ष भर का आंकड़ा जारी करते हुए बीते 5 वर्षों का आंकड़ा जारी किया जिसमें लगातार जवानों ने सफलता हासिल किया है लेकिन वही दुख व्यक्त करते हुए कहा कि नक्सलियों ने बौखलाहत मे इन 5 वर्षों में 224 के लगभग आम नागरिकों को भी मारा है

एनकाउंटर में नहीं होने देंगे जवानों को नुकसान आईजी पी सुंदर राजन ने दिया आश्वासन

शनिवार को लिए प्रेस वार्ता में वर्ष 2026 को लेकर बड़ा फैसला लिया है इस बात को कहा गया कि अब किसी भी तरह से होने वाले एनकाउंटर मैं हमारे जवानों को किसी भी तरह से कोई नुकसान नहीं होने देंगे इसके लिए पूरी तरह से रणनीति तैयार कर ली गई है

5 वर्षों में 3000 से अधिक की सड़क दुर्घटना में कोई मौत

नेशनल हाइवे हो या फिर आम सड़क लोगों की लापरवाही से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों ने अपनी जान गवाई है बीते 5 वर्षों में 3000 से अधिक लोगों की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है इसके बावजूद भी लोग लापरवाही नहीं छोड़ रहे हैं वर्ष 2023 24 में सड़क दुर्घटना बड़े जरूर लेकिन 2025 में आंकड़ों में कमी हुई है वर्ष 2021 में सड़क हादसों में 723 लोगों ने अपनी जान गवाही 2022 में 740 लोगों ने और 2023 में 837 वर्ष 2024 मे 830 लोगो ने सड़क हादसों में अपनी जान गवाई पिछले माह की बात करें तो सड़क हादसों में 2 एमबीबीएस डॉक्टर की मौत हो गई इसके अलावा अभी अन्य कहीं सड़क हादसों में लगातार देखकर यह देखने को मिला है भारी वाहनों की लापरवाही के कारण लोगो की मौत होती है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *