ट्रैफिक पुलिस पॉइंट की मांग आसना नाका चौक मे – युवा नेता हेमंत कश्यप

✒️सुभाष मेश्राम की खबर

दिनांक 20-2-2026
जगदलपुर | बस्तर
🛑आसना नाका चौक में बढ़ते सड़क हादसों पर युवा कांग्रेस का हस्तक्षेप, ट्रैफिक पुलिस पॉइंट की मांग
🛑ग्राम पंचायत आसना नाका चौक क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं बढ़ती मृत्यु दर को लेकर युवा कांग्रेस बस्तर ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने पुलिस अधीक्षक, जिला बस्तर को लिखित ज्ञापन सौंपते हुए आसना नाका चौक में स्थायी ट्रैफिक पुलिस पॉइंट की तत्काल तैनाती की मांग की।
🛑हेमंत कश्यप ने बताया कि आसना नाका चौक पर तेज रफ्तार वाहन, अव्यवस्थित यातायात, पुलिस निगरानी के अभाव एवं सड़क सुरक्षा उपायों की कमी के कारण आए दिन गंभीर सड़क दुर्घटनाएँ हो रही हैं, जिनमें कई निर्दोष नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके चलते क्षेत्र में भय एवं असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
🛑उन्होंने बताया कि स्थानीय नागरिकों द्वारा पूर्व में कई बार मौखिक एवं लिखित शिकायतें किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस एवं स्थायी व्यवस्था नहीं की गई, जिसके कारण दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है और तत्काल प्रशासनिक हस्तक्षेप की आवश्यकता है।
🛑युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए आसना नाका चौक पर स्थायी ट्रैफिक पुलिस पॉइंट की स्थापना, स्पीड ब्रेकर, यातायात संकेत बोर्ड, एवं रात्रि प्रकाश व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
🛑आशा व्यक्त की कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर विषय पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए आवश्यक एवं सकारात्मक कार्रवाई करेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *