राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा की संभागीय स्तर की बैठक सोनारपाल में संपन्न

✒️सुभाष मेश्राम की खबर

बस्तर संभाग में राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा की संभागीय स्तर की महत्वपूर्ण बैठक बस्तर जिला अध्यक्ष पा. शंकर बघेल जी के निवास, सोनारपाल में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे:

1️⃣ कब्रिस्तान की मांग – प्रत्येक पंचायत स्तर पर कब्रिस्तान की मांग को लेकर आवेदन करने का निर्णय लिया गया।
2️⃣ मा. वामन मेश्राम जी को आमंत्रण – बस्तर संभाग के महा मोर्चा कार्यक्रम में मा. वामन मेश्राम जी को आमंत्रित करने के विषय पर चर्चा की गई।
3️⃣ समाज को जोड़ने की पहल – ST, SC, OBC एवं अल्पसंख्यक समुदाय को मूलनिवासी विचारधारा से जोड़ने के लिए विशेष पहल करने का निर्णय लिया गया।
4️⃣ पेसा कानून पर जानकारी – पेसा कानून के विषय में एड. मनबोध बघेल जी द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।
5️⃣ साप्ताहिक ज़ूम मीटिंग – बस्तर संभाग के सभी सात जिलों के साथ प्रत्येक सप्ताह ज़ूम मीटिंग आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सुकमा जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बस्तर जिले सहित दंतेवाड़ा, कोंडागांव, नारायणपुर आदि जिलों के पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर बैठक में सहभागी बने।

बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना एवं सामाजिक मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने की रणनीति तैयार करना रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *