✒️सुभाष मेश्राम की खबर…
7/9/2026
जगदलपुर (बस्तर): विकासखंड बकावंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मरेठा के आश्रित पारा सरगीगुड़ा के ग्रामीणों ने राशन वितरण में हो रही अनियमितताओं, राशन कटौती और अभद्र व्यवहार के विरोध में कलेक्टर जनदर्शन में ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने सरगीगुड़ा पारा के लिए पृथक नवीन अथवा अस्थाई राशन दुकान खोलने की मांग की है।

मुख्य समस्याएं एवं ग्रामीणों के आरोप
3 किमी की दूरी और आवागमन की समस्या: सरगीगुड़ा पारा की आबादी लगभग 850 है और यहाँ करीब 200 राशन कार्डधारक हैं। मुख्य मरेठा राशन दुकान की दूरी 3 किलोमीटर होने के कारण वृद्धों, महिलाओं और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
🟥राशन में कटौती और ऑनलाइन फर्जीवाड़ा: ग्रामीणों का आरोप है कि अगस्त 2026 के वितरण में प्रति कार्डधारक 3 किलो चावल कम दिया गया। इसके अलावा पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद चना, गुड़ और नमक का वितरण ऑनलाइन दर्ज तो कर लिया गया, लेकिन ग्रामीणों को सामग्री भौतिक रूप से नहीं दी गई।

🟥दुकान संचालकों का अभद्र व्यवहार: जब ग्रामीणों ने कम राशन दिए जाने का विरोध किया और अपनी पूरी सामग्री मांगी, तो दुकान संचालकों द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
🟥एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप: ग्रामीणों ने पूर्व में 31 जुलाई 2026 को सीएम हेल्पलाइन और खाद्य निरीक्षक बकावंड से शिकायत की थी, लेकिन आरोप है कि खाद्य निरीक्षक द्वारा एकपक्षीय कार्रवाई की गई और समस्या का समाधान नहीं हुआ।
🚨ग्रामीणों की प्रमुख मांग
🟥सरगीगुड़ा के लगभग 80 प्रतिशत हितग्राही मरेठा दुकान की दूरी, अत्यधिक भीड़ और दोनों पारों के मध्य आपसी मनमुटाव व तनाव के कारण राशन लेने जाने में असमर्थ हैं।
🟥ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बकावंड के समक्ष लंबित प्रतिवेदन का शीघ्र निराकरण करते हुए सरगीगुड़ा पारा के लिए पृथक नवीन या अस्थाई राशन दुकान स्वीकृत करने की पुरजोर मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान सरगीगुड़ा पारा के दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर व अंगूठे के निशान मौजूद रहे।
