✒️सुभाष मेश्राम की खबर
जगदलपुर/बस्तर (छत्तीसगढ़ )
⬛यातायात पुलिस की अनूठी पहल अंधेरे में अब चमकेंगे बिजली के खंभे हादसों पर लगेगी – लगाम
जगदलपुर शहर की सड़कों पर रात के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए जगदलपुर यातायात पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग के मार्गदर्शन में, शहर के विभिन्न मार्गों पर स्थित बिजली और अन्य खंभों पर रेडियम पट्टी (रिफ्लेक्टिव स्टिकर) लगाने का कार्य किया गया।दुर्घटनाओं को रोकने की कवायद अक्सर देखा गया है कि रात के समय या धुंध में सड़क किनारे या चौक-चौराहों पर लगे खंभे वाहन चालकों को स्पष्ट दिखाई नहीं देते। इस कारण तेज रफ्तार वाहनों के खंभों से टकराने की आशंका बनी रहती है, जो कई बार जानलेवा साबित होती है। इसी जोखिम को कम करने के लिए यातायात पुलिस ने शहर के मुख्य चौक, तिराहा और मार्गों के ‘स्टार्टिंग पॉइंट्स’ को चिह्नित कर वहां लगे खंभों पर चमकदार रेडियम पट्टियां चिपकाई हैं।बेहतर विजिबिलिटी: वाहनों की लाइट पड़ते ही ये रेडियम पट्टियां दूर से चमकने लगती हैं। सावधानी का संकेत: खंभों की स्थिति स्पष्ट होने से चालक समय रहते वाहन को नियंत्रित कर सकते हैं।ब्लैक स्पॉट पर फोकस: टीम ने उन जगहों को प्राथमिकता दी है जहाँ पूर्व में मोड़ या अंधेरा होने के कारण हादसे हो चुके हैं।
इस पहल का उद्देश्य सड़क मार्ग से आवागमन करने वाले हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना और जीरो एक्सीडेंट के लक्ष्य को प्राप्त करना है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन के इस संवेदनशील कदम की सराहना की है।
