सोने की ठगी दंतेवाड़ा जिले में अब लालच देकर ठगी का मामला सामने आया


जिला-दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा
थाना फ़रसपाल
दिनांक 06.04.2026

🔷️ ग्राम झोड़ियाबाड़म के पटेलपारा में हुए सोने की ठगी का  खुलासा

🔷️ आरोपी आपने बातों में लोगों को फंसा कर, सोने चांदी के आभूषण, नगद, मोबाइल फोन एवं अन्य बहुमूल्य वस्तुओं की ठगी करता था

🔷️ आरोपी के विरुद्ध मुंबई – थाने क्षेत्र में 4 शिकायतें दर्ज थी

🔷️ आरोपी के पास से ठगी का 6 ग्राम सोना, अपराध में प्रयुक्त एक्टिवा गाड़ी, ठगी में उपयोग करने वाले दस्तावेज एवं मोबाइल फोन जब्त किया गया

जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में अपराधों की रोकथाम एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी फ़रसपाल श्री ठाकुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में थाना फ़रसपाल पुलिस द्वारा  कार्रवाई करते हुए 1 आरोपी को  गिरफ्तार करने में  सफलता प्राप्त की गई है।

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 08.03.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना फ़रसपाल में रिपोर्ट दर्ज कराया  कि दिनांक 8.03.2026 की शाम 19/00 बजे पुराने इलेक्ट्रॉनिक समान , गैस चूल्हा, होम थियेटर के बदले  नया समान  दिलाने के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ठगी कर नगदी 5000 रुपये तथा एक सोने का आभूषण ठगी कर ले गए थे l

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना फ़रसपाल मे अपराध क्रमांक 04/26 धारा 318(4), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गयी l साइबर सेल दंतेवाड़ा के द्वारा तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी द्वारा का लोकेशन प्राप्त कर फ़रसपाल पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी  से एक जोड़ी कान का झुमका, घटना मे प्रयुक्त एक्टिवा , मोबाइल तथा ठगी मे उपयोग किये जा रहे दस्तावेज को जप्त किया गया हैl आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी – संजय कुमार चौहान पिता रामशबद् चौहान पता तिवारी चाल, आनंदबाड़ी, कल्याण पूर्व थाना विट्ठलबाड़ी जिला ठाणे महाराष्ट्र

आरोपी से जब्त सामग्री
• 6 ग्राम सोना
• 1 नग मोबाइल फोन
• होंडा एक्टिवा गाड़ी
• ठगी में उपयोग किए जा रहे दस्तावेज

विशेष योगदान
निरीक्षक भीमार्जुन नाथ ताण्डी, स उ नि  राजकुमार प्रधान ,आर लक्ष्मी कर्मा, आर अनिल कर्मा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *