वकीलों पर चली लाठी भारत के इतिहास में पहली बार हुआ न्याय पालिका के सामने ही वकीलों पर  पुलिस  का लाठीचार्ज –लखनऊ उत्तर प्रदेश

✒️सुभाष मेश्राम की खबर……
लखनऊ /उत्तरप्रदेश….
17/05/2026


🟥 लखनऊ के कैसरबाग स्थित सिविल कोर्ट और हाईकोर्ट के आसपास अतिक्रमण (अवैध निर्माण) हटाने को लेकर पुलिस और वकीलों के बीच झड़प और लाठीचार्ज हुआ।

📍घटना का मुख्य कारण–हाईकोर्ट का आदेश लखनऊ बेंच ने कचहरी के बाहर अवैध रूप से बने वकीलों के चैंबर और दुकानों को हटाने का आदेश दिया था।

🟥बुलडोजर की कार्रवाई इसी आदेश के तहत नगर निगम की टीम 17 मई को भारी पुलिस बल (300 पुलिस)के साथ वहां बनी करीब 200 से 240 अवैध दुकानों व चैंबरों को तोड़ने (बुलडोजर चलाने) पहुंची थी।

🟥विवाद और झड़प वकीलों ने इस कार्रवाई का भारी विरोध किया। राज्य सरकार के खिलाफ लगे नारे

🟥आरोप है कि गुस्साए वकीलों की तरफ से पथराव किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और बल प्रयोग करना पड़ा।इस घटना के बाद वकीलों में भारी आक्रोश है और मामले की निंदा करते हुए जिला अदालत के वकीलों ने हड़ताल का ऐलान किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *