जगदलपुर में यातायात विभाग की बड़ी कार्रवाई, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कसा- शिकंजा

✒️सुभाष मेश्राम की खबर…

जगदलपुर– शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। शहर के मुख्य मार्गों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, बाइक पर तीन सवारी बैठाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।यातायात पुलिस ने कार्रवाई के साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी। अभियान के दौरान करीब ₹45,700 की चालानी कार्रवाई की गई।इस कार्रवाई में डीएसपी जयराम चेरमाको, यातायात निरीक्षक कमलेश देवांगन, सहायक उप निरीक्षक सुदर्शन दुबे, यतेंद्र देवांगन, राजकुमार आदिल, सुखदेव बघेल, प्रवीण जोशी, राम एवं प्रधान आरक्षक प्रकाश देवांगन सहित अन्य क्रेन स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।यातायात विभाग ने वाहन चालकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलमेट पहनें, दोपहिया वाहन पर निर्धारित संख्या में ही सवारी बैठाएं और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *