बस्तर में भाजपा की युवा टीम ने भरी हुंकार, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की बनी रणनीति

बस्तर सांसद महेश कश्यप बोले– युवा शक्ति संगठन की असली ताकत, युवाओं से ही तैयार होगा भविष्य का नेतृत्व



जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर ने अपनी पहली जिला कार्यसमिति बैठक के जरिए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया। भाजपा कार्यालय जगदलपुर में आयोजित इस बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में भाजयुमो जिला प्रभारी जय हिन्दूजा और जिला सह प्रभारी विकास दुआ के प्रथम बस्तर आगमन पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने युवा मोर्चा को भाजपा संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि किसी भी मजबूत भवन की नींव जितनी मजबूत होती है, उसका निर्माण उतना ही टिकाऊ होता है। ठीक इसी तरह युवा मोर्चा भाजपा संगठन की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार से लेकर भविष्य के नेतृत्व निर्माण तक युवाओं की भूमिका निर्णायक है। युवा कार्यकर्ताओं को ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभानी चाहिए।

वहीं जिला प्रभारी जय हिन्दूजा ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन और निष्ठा के साथ संगठन के लिए काम करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता होते हैं। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी होगी।

जिला सह प्रभारी विकास दुआ ने पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने और आगामी कार्यक्रमों के बेहतर संचालन को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, जिला महामंत्री परेश बेसरा एवं रजनीश पाणिग्राही सहित भाजपा और युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। अविनाश श्रीवास्तव, मनोज पटेल, अभिलाष यादव, विनय राजू, जीवनाथ मौर्य, आलेख राज तिवारी, आनंद झा, विकास पात्रो, अभिषेक तिवारी, भरत सिंह ठाकुर, रामप्रसाद मौर्य, सत्यम झा, विमल पांडे, मयंक दीवान, डिकेश नाग, अनुष्का साहू, सोमप्रकाश जोशी, कृष्णा निषाद, राहुल सोनी, मोरध्वज सेठिया, पंकज राठौर, तमिश नायडू, विवेक साहू, प्रतीक नायडू, दीपक पांडे, विक्रम ठाकुर, काजल वर्मा, तेजस्वीता घोष, मुकेश शर्मा, जितेंद्र बाकड़ा, जशवंत जोशी, मनी विक्रम नायडू, रवि शर्मा, रवि नेताम, शरद श्रीवास्तव एवं प्राचीन तिवारी सहित जिले के सभी 12 मंडलों के अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संगठन का संदेश स्पष्ट है—युवाओं की सक्रियता, अनुशासन और बूथ स्तर की मजबूती ही आने वाले समय में संगठन की ताकत बनेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *