बुढ़ा देव महोत्सव की तैयारियों को लेकर आन्दकुरी गाड़ा समाज की बैठक संपन्न, गांव-गांव तक पहुंचेगा आमंत्रण

16 एवं 17 नवंबर को केशकाल के टाटामारी पर्यटन स्थल पर होगा प्रदेश स्तरीय बुढ़ा देव महोत्सव, समाज के प्रत्येक परिवार की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

✒️सुभाष मेश्राम की खबर…..
केशकाल। आन्दकुरी गाड़ा समाज जिला कोंडागांव की महत्वपूर्ण बैठक 31 अक्टूबर 2026 को केशकाल में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 16 एवं 17 नवंबर को केशकाल के टाटामारी पर्यटन स्थल पर आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय बुढ़ा देव महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान महोत्सव को सफल, भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सामूहिक रूप से विभिन्न निर्णय लिए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश स्तरीय बुढ़ा देव महोत्सव में समाज के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं सामाजिक बंधु अधिक से अधिक संख्या में शामिल होंगे। इसके लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाएगा। साथ ही प्रत्येक मंडल के गांवों और घरों तक महोत्सव की जानकारी पहुंचाई जाएगी, ताकि समाज का कोई भी परिवार इस महत्वपूर्ण आयोजन में सहभागिता से वंचित न रहे।

गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचेगा महोत्सव का संदेश

बैठक में विशेष रूप से समाज की एकजुटता और सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि बुढ़ा देव महोत्सव समाज की आस्था, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का महत्वपूर्ण आयोजन है। इसे सफल बनाने के लिए प्रत्येक सामाजिक परिवार की सहभागिता आवश्यक है।

बैठक में ये पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित

बैठक में जिला अध्यक्ष श्री करन कोर्राम, प्रदेश सचिव श्री अनिल कोर्राम, युवा जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र बघेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री नवल मरकाम, धनोरा ब्लॉक अध्यक्ष श्री सुंदर मरकाम, कार्यकारिणी सदस्य श्री संजय नाग, मर्दापाल युवा ब्लॉक अध्यक्ष श्री बिजेश्वर नाग, युवा कार्यकारिणी सदस्य श्री रितेश कोर्राम, पलारी मंडल अध्यक्ष श्री कबीर बघेल, ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री सुनील बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद मांडवी, मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष श्री बंशीधर कश्यप, कर्मचारी कोषाध्यक्ष श्री दिनेश गंधर्व, बस्तर संभाग युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री मंतोष कोर्राम, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती युति कोर्राम एवं महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा कोर्राम सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी ने समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ प्रदेश स्तरीय बुढ़ा देव महोत्सव में अधिक से अधिक सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

आयोजन की तिथि एवं स्थान:
दिनांक – 16 एवं 17 नवंबर 2026
स्थान – टाटामारी पर्यटन स्थल, केशकाल, जिला कोंडागांव।

जय बुढ़ा देव! जय समाज!

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *