सरपंच ने की अधीक्षक को हटाने की मांग
छात्रों के हिस्से का चावल हजम कर रहे हैं बकावंड प्री मैट्रिक बालक छात्रावास अधीक्षक

✒️समाचार क्रांति भारत✒️
⬛बकावंड– विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत मूली के प्री मेट्रिक बालक छात्रावास के अधीक्षक विक्रम पुजारी जमकर मनमानी कर रहे हैं। आरोप है कि वे छात्रावास के छात्रों के हिस्से का चावल और राशन हजम कर लेते हैं, और छात्रावास से लगातार गायब रहते हैं और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं खानपान का जरा भी ध्यान नहीं रखते। यह खुलासा मूली के युवा सरपंच जितेंद्र बघेल ने किया है। सरपंच श्री बघेल ने प्री मैट्रिक बालक छात्रवास का निरीक्षण किया तो गंभीर अनियमितताएं सामने आई।

⬛सरपंच जितेंद्र बघेल ने बताया कि छात्रावास के बच्चों के भोजन के लिए हर माह 7 क्विंटल 85 किलो चावल का आवंटन प्राप्त होता है। इस चावल में से अधीक्षक विक्रम पुजारी महज 6 कट्टा चावल ही छात्रावास में लाते हैं और बाकी पूरा चावल गायब कर देते हैं। सरपंच श्री बघेल ने जब छात्रावासी बच्चों से अधीक्षक की उपस्थिति के बारे में पूछा तो पता चला कि अधीक्षक श्री पुजारी महीने में एक,दो बार ही छात्रावास में पहुंचते हैं और जब व आते हैं तो नशे में धुत्त रहते हैं। वे 3 छात्रों से अभद्र व व्यवहार करते हैं,र्और उन पर दबाव भी बनाते हैं। बताया गया है कि अधीक्षक विद्यार्थियों के खानपान और स्वास्थ्य का जरा भी ध्यान नहीं देते, सरपंच जितेंद्र बघेल ने हॉस्टल अधीक्षक विक्रम पुजारी को तत्काल मूली के छात्रावास से  हटाए जाने की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *