छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग की पहल पर जगदलपुर में “मुस्कुराता बस्तर” कार्टून वर्कशॉप का आयोजन, बच्चों ने चित्रों में उकेरी बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता

✒️सुभाष मेश्राम की खबर…

📍जगदलपुर। शहर में “मुस्कुराता बस्तर” कार्टून वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वनमंत्री केदार कश्यप जी शामिल हुए। इस अवसर पर महापौर संजय पांडे, पार्षद संग्राम सिंह राणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अतिथि भी उपस्थित रहे।

वर्कशॉप के दौरान बच्चों ने बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता, हरित पर्यावरण, स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण जैसे विषयों पर आकर्षक कार्टून एवं चित्र बनाए। बच्चों की रचनात्मक सोच और कला को उपस्थित अतिथियों ने सराहा तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जिले के कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, कार्टून कला के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना तथा बस्तर की संस्कृति, प्राकृतिक धरोहर और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया और आयोजकों ने सभी स्कूलों, शिक्षकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

📍मुख्यमंत्री जी की बहुत सुन्दर कार्टून इमेज

🚨हाई सेकेंडरी स्कूल आडावाल का विद्यार्थी ओम बघेल जो कक्षा 11वीं के विद्यार्थी है मुख्यमंत्री जी की बहुत सुंदर कार्टून इमेज बनाएं

🟥कार्यक्रम में विशेष कार्टून आर्टिस्ट शुभम जिन्दे जी जो महाराष्ट्र  के पुणे से आये थे जिन्होंने कुछ ही मिनटों में वनमंत्री केदार जी और जगदलपुर महापौर संजय पाण्डेय जी का बहुत ही सुन्दर कार्टून इमेज बनाया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *