✒️सुभाष मेश्राम की खबर
जगदलपुर,बस्तर
⬛आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एंव सहायिका अपने लंबित मांगो को लेकर बैठे धरने पर,दो दिवसीय धरने के बाद करी महा रैली.
⬛26 फरवरी 2026 जगदलपुर के कृषि मंडी मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा दो दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदाधिकारीयों के साथ बस्तर संभाग से आये हजारों कार्यकर्ता बुनियादी सुविधाओं की मांग सरकार से कर रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए प्रांत अध्यक्ष रुकमणि सज्जन ने कहा की महिला एंव बाल विकास के हर योजना को घर-घर तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी हम कार्यकर्ताओं को दिया जाता है, जिसे हर संभव वो पुरा करती हैं बावजूद उन्हे कम वेतन दिया जाता है। वंही बस्तर जिला अध्यक्ष प्रेमबती नाग ने बताया की अभी दो दिवसीय धरना प्रदर्शन कर हम अपनी बात सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, अगर हमारी बात नही सुनी जाती तो आगे उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे –
7415170321- सुभाष मेश्राम

